मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
फर्जी गोलीकांड का मास्टरमाइंड साथी सहित मुरैना से गिरफ्तार:9 बीघा जमीन की रंजिश को लेकर दुश्मन को फंसाना चाहता था, सिनेमा हॉल से पकड़ा
ग्वालियर पुलिस ने मुरैना के एक सिनेमा हॉल से फर्जी गोलीकांड के आरोपी सचिन फागुना, उसके साथी अरुण गुर्जर को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास के मामले में एक महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद 7वें दिन ही उसने 9 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की रंजिश का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी गोलीकांड को अंजाम दिया था। खुद अपने साथी को गोली मारकर दुश्मनों के नाम FIR दर्ज कराने की साजिश रची थी। यह पूरी साजिश की प्लानिंग वह सेन्ट्रल जेल से ही करके आया था, लेकिन पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का खुलासा कर कथित फरियादी को ही आरोपी बनाया है। पकड़े गए आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच व उटीला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी गोलीकांड का मास्टर माइंड सचिन गुर्जर उर्फ सचिन फागुना अपने साथी अरुण गुर्जर के साथ मुरैना में छुपा हुआ है। जिस पर उटीला थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुरैना में बदमाश की घेराबंदी की। जब पुलिस सिविल यूनिफॉर्म में दोस्त बनकर उनके ठिकाने पहुंची तो पता लगा कि मुरैना बैरियर चौराहा पर गोल्ड सिनेमा में मूवी देखने गया है। इसके बाद बिना देर किए पुलिस की टीम ने सिनेमा हॉल के आसपास घेराबंदी कर दी। जैसे ही सचिन और उसका साथी बाहर आए पुलिस ने बिना देर किए दोनों को पकड़कर अपनी कार में बैठा लिया। यहां से उन्हें सीधे ग्वालियर के उटीला थाना ले आई। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर पूरे फर्जी गोलीकांड की डिटेल पूछताछ कर रही है। ऐसे समझिए पूरा मामला दरअसल, ग्वालियर के उटीला इलाके में 26 जून की रात लगभग 11.30 बजे कंट्रोल रूम से पुलिस को एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि सौंसा रोड पर एक युवक को गोली मार दी गई है। यह सूचना घायल बृजेश परिहार ने दी थी। तत्काल उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत मौके पर पहुंचे। सबसे पहले घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। अपने बयान में बृजेश ने कहा कि जारगा निवासी दीपू जाटव, भारत उर्फ करुआ जाटव, विनोद, लखन व अन्य ने हमला किया है। देर रात गोलीबारी की खबर के बाद पुलिस हरकत में आई। जैसे-जैसे पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो एक के बाद एक ऐसे क्लू मिलते गए, जिससे इस गोलीकांड की जांच फर्जी कांड की तरफ जाने लगी। जब कथित हमलावरों के गांव पुलिस पहुंची तो वह अपने-अपने घर में सोते मिले। उनकी मोबाइल लोकेशन सुबह से गांव की ही थी। साथ ही पता लगा कि जिन लोगों के नाम हमलावरों में लिखाए हैं उनसे बदमाश सचिन फागुना का 9 बीघा जमीन की रजिस्ट्री को लेकर रंजिश चल रही थी। उनको फंसाने के लिए ही यह साजिश रची गई। ऐसे खुला था पूरा मामला पुलिस को घायल बृजेश परिहार और गोलीबारी की घटना के चश्मदीद मनोज गुर्जर के मोबाइल चेक करने पर सचिन गुर्जर से बातचीत का रिकॉर्ड मिला। मनोज को हिरासत में लेकर तस्दीक आगे बढ़ाई गई। वहीं, सचिन के रिश्तेदार की काली स्कॉर्पियो की घटना स्थल पर मौजूदगी सामने आई। जिससे शक और गहरा हो गया। फिर मनोज से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया था। मनोज गुर्जर ने बताया था कि बृजेश को गोली मारकर सचिन और उसके साथी पैर पर तौलिया बांध कर भाग गए थे। सचिन ने ही बृजेश के मोबाइल से डायल-100 को सूचना दी थी और इसके बाद वे भाग निकले। पुलिस साजिश सचिन फागुना ने सेन्ट्रल जेल में रहते हुए बनाई थी। उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया- फर्जी गोलीकांड के मास्टर माइंड सचिन व उसके साथी अरुण गुर्जर को मुरैना से पकड़ा गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MrWuY42
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MrWuY42
via IFTTT
Comments
Post a Comment