मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
हाईकोर्ट ने खारिज की सहायक खनिज अधिकारी की याचिका:कहा-ऐसा प्रतीत होता है वे ग्वालियर छोड़ना नहीं चाहते, स्थानांतरण आदेश में कमी नहीं
ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले के ट्रांसफर आदेश के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने ट्रांसफर आदेश को दुर्भावनापूर्ण बताया था। लेकिन कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की है कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये ग्वालियर छोड़ना नहीं चाहते हैं। इस याचिका के अलावा कोर्ट ने सहायक खनिज अधिकारी गंगेले के पक्ष में दिए गए अंतरिम आदेश को भी निरस्त कर दिया है। 17 जून को श्योपुर हुआ था तबादला दरअसल, ग्वालियर के सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले का 17 जून 2025 को श्योपुर के जिला खनिज अधिकारी पद पर स्थानांतरण किया गया है। अपने ट्रांसफर आदेश को राजेश कुमार गंगेले ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। तर्क था कि उनका ट्रांसफर दुर्भावनापूर्ण से किया गया है। इसमें न तो हाईकोर्ट के एक आदेश को देखा गया बल्कि उस आदेश की अनदेखी की गई है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। सहायक खनिज अधिकारी की याचिका का शासन की ओर से पुरजोर विरोध किया गया है। 3 साल का कार्यकाल भी पूरा कर लिया कोर्ट ने माना कि गंगेले का श्योपुर में उच्च पद पर स्थानांतरण हुआ है। स्थानांतरण प्रशासनिक है। उन्हें अक्टूबर 2022 में ग्वालियर में पदस्थ किया था। वे 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। ऐसे में अब यह नहीं कहा जा सकता है कि अल्प समय में स्थानांतरण किया है। मंत्री के अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानांतरण किया है इसलिए हस्तक्षेप का मामला नहीं बनता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गंगेले की दोनों याचिकाएं खारिज कर दी। उनकी एक याचिका 2024 से लंबित थी। उन्होंने तब भी एक स्थानांतरण के आदेश के खिलाफ दायर की थी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/noJd07H
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/noJd07H
via IFTTT
Comments
Post a Comment