मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की जोन से एक बाघ बाढ़ में बह गया है। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई की। रेस्क्यू टीम को नदी के किनारे तलाशी अभियान में लगाया गया है। मंडला से एसडीईआरएफ को भी सूचित किया गया। प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते के नेतृत्व में बचाव दल मंडला से रवाना हुआ। सोमवार देर रात तक बाघ का कोई पता नहीं चल सका। एसडीईआरएफ की टीम तलाशी में जुटी रात में अंधेरे के कारण घने जंगली क्षेत्र में तलाशी अभियान में पार्क प्रबंधन के गश्ती दल और एसडीईआरएफ की टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाघ कुशल तैराक होते हैं। ऐसे में उसके नदी में डूबने की संभावना कम है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि नदी में बहने से पहले ही बाघ की मौत हो चुकी हो। बाढ़ की वजह से उसका शव बह गया हो। पार्क और एसडीईआरएफ की टीम लगातार बाघ की तलाश कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Hc5pU01
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Hc5pU01
via IFTTT
Comments
Post a Comment