मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ट्रॉले की टक्कर से रिसॉर्ट मैनेजर की मौत:ग्वालियर में बाइक सवार को 20 मीटर तक घसीटा, चालक ट्रॉला छोड़कर भागा
ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय पूर्व रिसॉर्ट मैनेजर की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 बजे सिरोल थाना क्षेत्र के पीतांबरा ढाबे हाईवे पर हुआ हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मुरैना निवासी महावीर प्रसाद गुप्ता पुत्र पन्नालाल गुप्ता के रूप में हुई है। पता चला है कि वह मैक प्वाइंट रिसॉर्ट में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और 15 दिन पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी थी। हादसे के समय महावीर अपनी बाइक से मुरैना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रॉले क्रमांक (DD01 R 9790) ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉला चालक बाइक और बाइक सवार महावीर प्रसाद को लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटनास्थल पर ही महावीर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uWeXApa
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uWeXApa
via IFTTT
Comments
Post a Comment