मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
विदिशा में नवरात्रि के लिए विशेष यातायात व्यवस्था:22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विदिशा पुलिस ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। विवेकानंद चौराहे से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक नहीं जा सकेंगे। पीतल मिल चौराहे से खरी फाटक और मुख्य बाजार की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, पुरानी गल्ला मंडी की ओर जाने की अनुमति होगी। पुरानी गल्ला मंडी से बरईपुरा, रीठा फाटक और किरी मोहल्ला की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। जतरापुरा और रामलीला की ओर जाने की छूट रहेगी। रामलीला चौराहे से नदीपुरा और तोपपुरा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दुर्गा नगर चौराहे से नीमताल की ओर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे अपने भारी वाहनों को शहर से बाहर खड़ा करें। सामान की ढुलाई छोटे लोडिंग वाहनों से करें। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह व्यवस्था नवरात्रि में होने वाले गरबा आयोजन और देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dq15oIV
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dq15oIV
via IFTTT
Comments
Post a Comment