मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सागर में कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत:3 साल की बेटी गिरी, उसे बचाने 8 माह की गर्भवती मां ने लगाई थी छलांग
सागर के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगुवां में कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अनुमान है कि घटना तब हुई जब 3 साल की बेटी दुर्गा आदिवासी का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए मां विनीता (28) पति रूपसिंह आदिवासी, जो 8 माह की गर्भवती थीं, कुएं में कूद गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शाम को विनीता की सास सूरज रानी मवेशी चराने के बाद घर लौटी तो बहू और नातिन नहीं दिखाई दी। उन्होंने आसपास खोजबीन की और कुएं के पास जाकर दोनों के शव उतराते देखे। तुरंत गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी गई। शाम करीब 5 बजे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरी अस्पताल भेजा। देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतका का पति मक्का की रखवाली करने गया था मृतका का पति रूपसिंह आदिवासी गांव से करीब 10 किमी दूर स्थित ग्राम डुंगरिया में मक्का की रखवाली का काम करता है। वह मक्का की रखवाली करने के लिए खेत गया था। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। वहीं सास सूरजरानी आदिवासी मवेशी चराने के लिए गई थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब सास घर लौटी तो घटना सामने आई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/79M31SG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/79M31SG
via IFTTT
Comments
Post a Comment