मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
6 साल बंधक रहा बच्चा, अब भी माता-पिता से दूर:50 हजार नहीं चुकाने पर छोड़ना पड़ा; ठेकेदार ने खेत में काम कराया, मवेशी चराए
6 साल तक कैद की जिंदगी जीता रहा 13 साल का मासूम गोविंद आजाद तो हुआ, लेकिन एक कागज ने उसे अब भी परिवार से दूर रखा है। परिवार के पास बच्चे के पहचान के नाम पर कुछ नहीं है। न आधार, न राशन कार्ड, न ऐसा कोई दस्तोवज, जिससे यह साबित हो सके की वह उनका ही बेटा है? बाल कल्याण समिति ने दस्तावेज नहीं होने की वजह से बच्चे को छिंदवाड़ा बालगृह भेज दिया है। मामले में चाइल्ड लेबर एक्ट की धारा 3, 14 और जेजे एक्ट की धारा 75, 79 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जिला प्रशासन सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार कर रहा है। उधर मां, बच्चे को पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। 2019 में जब वह सिर्फ आठ साल का था, तब माता-पिता ने मजबूरी में एक ठेकेदार से 50 एडवांस लिया और मजदूरी करने हरदा के झिरीखेड़ा पहुंच गए। वे कर्ज नहीं चुका पाए और गोविंद को उन्हें ठेकेदार के पास ही छोड़ना पड़ा। यहीं से उसका बचपन बंधक और उसकी मासूमियत कहीं खो गई। 12 सितंबर को जन साहस संस्था और प्रशासन की टीम ने उसे ठेकेदार के चंगुल से छुड़ा लिया। मां का दर्द और बच्चे की अधूरी रिहाई... सरिता की आँखों में आज भी वो दर्द तैरता है, जब उसने 2019 में ठेकेदार रूपेश शर्मा से पचास हजार का कर्ज लिया था। मजदूरी करके चुकाने की बात हुई थी। दो साल तक हरदा के एक गांव में पूरा परिवार खटा, पसीने की एक-एक बूँद से जमीन सींची। जब घर लौटने की आस जगी, तो ठेकेदार ने साठ हजार और जोड़ दिए। 19 अगस्त 2021 को जब सरिता ने घर जाने की बात की, तो रूपेश ने कहा-बच्चा यहीं छोड़ना होगा। मिन्नतें कीं, गिड़गिड़ाई, पर वो नहीं माना। उसने कहा रुपए चुकाकर कभी भी ले जाना, बच्चा मेरे घर पर सुरक्षित रहेगा। सरिता ने बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि रुककर भी कर्ज नहीं चुका पाती। सोचा, कहीं और जाकर काम करेंगे और अपने गोविंद को वापस ले जाएंगे। कलेजा पत्थर करके, अपने बेटे को वहीं छोड़ दिया। खबरें आती रहीं कि ठेकेदार गोविंद से मवेशी चरवाता है। खेत और घर के काम करवाता है। कई बार रूपेश से मिली, गुहार लगाई, पर वो नहीं माना। गोविंद को छिंदवाड़ा के बालगृह भेज दिया सरिता कहती है बेटे को छोड़कर आना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द था। जन साहस संस्था ने पुलिस और श्रम विभाग के साथ मिलकर 12 सितंबर को गोविंद को छुड़वाया। सरिता ने बताया कि उसे उम्मीद जगी थी कि अब उसका गोविंद उसके पास लौटेगा, लेकिन बाल कल्याण समिति ने दस्तावेज नहीं होने पर गोविंद को छिंदवाड़ा बालगृह भेजने का आदेश दे दिया। अब गोविंद को पाने के लिए हम यहां-वहां भटक रहे हैं। पहले ठेकेदार ने लूटा, अब किस्मत रुला रही है। दस्तावेज नहीं होने से गोविंद का पुनर्वास अधूरा जन साहस की कार्यकर्ता पल्लवी ठकराकर बताती हैं कि गोविंद का केवल आंगनवाड़ी का बना जच्चा-बच्चा कार्ड है, उसके अलावा कोई पहचान पत्र नहीं है। गांव के सरपंच ने लिखित में दिया है कि बच्चा सरिता का ही है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में कागजात के बिना गोविंद को परिवार को नहीं सौंपा जा सकता। पल्लवी कहती हैं- बच्चे को छुड़ाने की जद्दोजहद पूरी हो गई, लेकिन दस्तावेज़ों के अभाव में पुनर्वास अधूरा है। यही सबसे पीड़ादायक है। गोविंद अपने परिवार में लौटे, हमारी यही कोशिश है बाल कल्याण समिति (CWC) बैतूल के अध्यक्ष अभिषेक जैन का कहना है कि दस्तावेज़ न होने की वजह से बच्चे को तत्काल सौंपा नहीं जा सका। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (SIR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। जिला अधिकारी गौतम अधिकारी के अनुसार- हम कोशिश करेंगे कि गोविंद जल्द अपने परिवार के पास लौट सके। कोऑर्डिनेर ने बताया कैसे किया रेस्क्यू पल्लवी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, ने एक बच्चे को बंधुआ मजदूरी से छुड़ाने की अपनी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि वे लोग फील्ड में गए थे। यह घटना दस-पंद्रह दिन पहले की है। वे कम्युनिटी में बात करते हैं कि किसी का कहीं कोई मजदूरी तो नहीं रुकी है, कहीं कोई बंधक तो नहीं है। तब वहां मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि वे लोग हरदा काम करने गए थे, तब वहां एक बच्चा बंधक कर लिया गया है, जिसके मां सरिता और पिता गंजू हैं। तब वे उनके गांव गए और वहां परिवार से संपर्क किया। वहां पता चला कि उनका बच्चा बंधक है। तब उन्होंने कलेक्टर से चर्चा की। उन्हें परिवार की तरफ से आवेदन दिया गया। तब कलेक्टर ने लेबर अधिकारी को निर्देश दिए कि वे टीम बनकर जन साहस के साथ हरदा जाकर बच्चे का रेस्क्यू करें। तब पल्लवी, लेबर कर्मचारी, जन साहस से हरदा पहुंचे, जहां लेबर ऑफिसर से चर्चा कर रेस्क्यू का प्लान बनाया गया। पुलिस से मदद ली गई। वे लोग एसडीएम, तहसीलदार, आरआई, पटवारी, श्रम विभाग, महिला बाल विकास विभाग और सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ खेत पहुंचे तो ठेकेदार ने उन्हें देखते ही बच्चे को भगा दिया। जब वे पहुंचे थे तब बच्चा वहां फसल तोड़ रहा था। टीम ने दौड़कर बच्चे को कब्जे में लिया। ठेकेदार रूपेश का भाई मुकेश कहने लगा कि जब तक पुराने पैसे नहीं दोगे तब तक बच्चा नहीं देंगे। एसडीएम की चेतावनी के बाद बच्चे को रेस्क्यू कर हरदा लाया गया। एफआईआर दर्ज कराई गई। बच्चे को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया। बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा बच्चे को माता-पिता को सौंपने के नियम गोविंद के साथ कब क्या हुआ
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nP2WuQi
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nP2WuQi
via IFTTT
Comments
Post a Comment