मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट रहे भेल के रिटायर्ड सुपरवाइजर:₹68.30 लाख 9 बैंक खातों में ट्रांसफर कराए, रिश्तेदारों से उधार लेकर भी दिए पैसे
भोपाल में भेल के रिटायर्ड सुपरवाइजर के साथ साइबर अपराधियों द्वारा दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर 68 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को टेलीकॉम विभाग और सीबीआई अधिकारी बताकर 71 वर्षीय बुजुर्ग को डराया और मानव तस्करी व मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयोध्या नगर निवासी विनोद कुमार गुप्ता (71) भेल से सुपरवाइजर पद से रिटायर हुए हैं। उन्हें आरोपियों ने कॉल कर बताया कि उनके नाम से दिल्ली के चांदनी चौक में एक सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं, जिसका इस्तेमाल अपराधों में हो रहा है। इसके अलावा उनकी आईसीआईसीआई बैंक पासबुक से 68 करोड़ रुपए के काले धन और ड्रग-मानव तस्करी के मामले जुड़ने की बात कहकर उन्हें धमकाया गया। विनोद गुप्ता की शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन बैंक खातों की डिटेल और साइबर ट्रेल खंगाल रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई। जुलाई से सितंबर तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ आरोपियों ने 4 जुलाई से 4 सितंबर 2025 तक विनोद गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान हर गतिविधि की अनुमति उन्हें ऑनलाइन देनी पड़ती थी, चाहे पूजा करनी हो या भोजन करना। आरोपी अनुमति देते समय मैसेज में “डीएम-592” कोड लिखते और अंत में “जय हिंद” लिखना अनिवार्य करते थे। आगे बढ़ने से पहले जानिए, डिजिटल अरेस्ट क्या होता है 9 बैंकों में कराए 68.30 लाख रुपए ट्रांसफर ठगों ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। इनमें सीएसबी बैंक, करुर व्यास बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कोटक बैंक, बंधन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के दो खाते शामिल हैं। विनोद गुप्ता ने रिश्तेदारों से उधार लेकर भी पैसा भेजा। सरकारी दस्तावेज दिखाकर बनाया भरोसा पूरे प्रकरण के दौरान आरोपियों ने अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के फर्जी दस्तावेज और नोटिस दिखाकर रिटायर्ड सुपरवाइजर को मानसिक रूप से भयभीत कर दिया। धोखे का शिकार हुए विनोद गुप्ता अब न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1i7IgWb
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1i7IgWb
via IFTTT
Comments
Post a Comment