मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
7 माह पहले निलंबित-अटैचमेंट में फिर मांगी रिश्वत:वनपाल को 5 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया,कारपेंटर से मांग रहे थे महीना
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग में पदस्थ वनपाल को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पाटन तहसील के कटरा मोहल्ला में रहने वाले कारपेंटर से क्षेत्र में लकड़ी का काम बेरोक टोक करने के एवज में रिश्वत की मांग करता था। कुछ लोग डरकर उसे हर माह पैसा भी देते थे। शिकायतकर्ता कारपेंटर शकील पिता मोहम्मद वहीद से बीते कई माह से आरोपी वनपाल ढेलन सिंह यादव तीन हजार रुपए लिया करता था। पर इस माह से उसने 3 हजार की जगह हर माह पांच हजार की मांग यह कह करते हुए कर दी कि मंहगाई बढ़ गई है, इसलिए अब रेट भी बढ़ना चाहिए। शिकायतकर्ता ने जब पांच हजार रुपए देने से मना करते हुए कहा कि यह राशि बहुत ज्यादा है, तीन हजार से साढ़े तीन हजार कर लिए पर वनपाल नहीं माना और धमकी दी अगर पांच हजार नहीं मिले तो काम नहीं कर सकते। पाटन निवासी शकील ने वनपाल ढेलन सिंह के कार्यलाय और घर के कई चक्कर काटे पर धमकी दी गई कि अगर पांच हजार रुपए हर माह नहीं दे सकते तो, काम बंद कर दो। परेशान होकर कारपेंटर ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की, जिसके बाद परीक्षण करवाया गया और पाया कि ढेलन सिंह रिश्वत के लिए परेशान कर रहा है। गुरुवार की शाम को शकील मोहम्मद ने ढेलन सिंह को काल किया तो आरोपी ने घर बुलाया कि यहां आ जाओ साथ में बैठकर चाय पीते है। शिकायतकर्ता शकील ने जैसे ही वनपाल ढेलन सिंह को पत्नी के सामने रिश्वत के पांच हजार रुपए दिए, तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपने आपको बेगुनाह साबित करने की काफी कोशिश की। लोकायुक्त पुलिस को पूछताछ में शकील ने बताया कि पूरे पाटन क्षेत्र मे जितने भी फर्नीचर की दुकान है, सभी से हर माह यह तीन से पांच हजार रुपए रिश्वत लेता है, ना देने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है, इतना ही नहीं पाटन से निकलने वाले वाहनों से भी ढेलन सिंह अवैध वसूली किया करता था। 7 माह पहले आरोपी ढेलन सिंह जब सिहोरा में पदस्थ थे, तब भी उनके खिलाफ शासकीय लकड़ी को अवैध रूप से बेचने की शिकायत डीएफओ तक पहुंची थी, जिसकी जांच के बाद यह पाया कि शिकायत पूरी तरह से सही है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए डीएफओ ऋषि मिश्रा ने निलंबित करते हुए पाटन में अटैच किया था। डीएफओ का कहना है कि लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए वनपाल को गिरफ्तार किया है। मौके पर एसडीओ को भेजा गया है। लोकायुक्त से प्रतिवेदन मिलते ही ढेलन सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BfcQJnh
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BfcQJnh
via IFTTT
Comments
Post a Comment