मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे पर चलाई गोली:हाथ को छूकर निकली; प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर के खजराना में शुक्रवार रात एक बीजेपी नेता के बेटे के हाथ में गोली लग गई। घायल युवक ने एक युवती के पिता पर आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। उधर, मामले की जांच की जा रही है। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक घटना सूरज नगर की है। यहां अर्जुन (31) पुत्र नारायण जोशी को हाथ में गोली लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। टीआई के अनुसार प्रारंभिक मामला संदिग्ध है। प्रेम प्रसंग के चलते गोली चलने की बात सामने आ रही है। अर्जुन ने इस मामले में अपनी प्रेमिका के पिता सुनील पर आरोप लगाया है। पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। अर्जुन पेशे से मॉडलिंग के साथ बॉडी बिल्डिंग करता है। उसकी मां पूर्व में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। अफसर सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि गोली अर्जुन के हाथ को छूकर निकल गई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5nDoOKC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5nDoOKC
via IFTTT
Comments
Post a Comment