मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बुलेट फिसलने से दो युवकों को सिर में लगी चोट:शाजापुर से इंदौर रेफर, बोलाई से हनुमानजी के दर्शन कर देवास जा रहे थे
शाजापुर जिले के मक्सी थाने के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाइक फिसलने का लग रहा है। हालांकि, घायलों के बयान के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना में बुलेट बाइक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम मनीषा वास्केल, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल, मक्सी थाने पर पदस्थ एएसआई अभिषेक दीक्षित, सूचना संकलन प्रभारी राहुल जाट और आरक्षक प्रेम नारायण ने घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। जिला अस्पताल में करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर निजी एंबुलेंस से घायलों को इंदौर भेजा गया। हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर जा रहे थे अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि घायलों में देवास जिले के हनावदा निवासी भविष्य पिता चेतन सिंह और मुरलिया निवासी अनिरुद्ध पिता जसपाल सिंह है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के दोस्त राजकुमार ने बताया कि वे बोलाई स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ULwcDFl
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ULwcDFl
via IFTTT
Comments
Post a Comment