मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
विदिशा मेडिकल कॉलेज में इलाज को लेकर हंगामा:परिजन बोले- सर्दी-जुकाम का इलाज करवाने आए थे, बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई
विदिशा मेडिकल कॉलेज में रविवार को एक चार वर्षीय बच्चे के इलाज को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, वे बच्चे को सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए थे। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा। वेंटिलेटर पर रखने से पहले दिए गए इंजेक्शन के बाद बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों को बच्चे के न देख पाने की शिकायत की, लेकिन डॉक्टरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने छुट्टी का पर्चा देने से इनकार कर दिया और बच्चे को जबरन अस्पताल में भर्ती रखने का दबाव बनाया। परिजनों ने गार्डों द्वारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया। इस घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में धरना दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि रतन अहिरवार अपने बेटे श्रेयांश अहिरवार के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे। परिजनों ने इलाज के दौरान बच्चे की आंखों की रोशनी जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें समझाया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को सिंड्रोम नामक बीमारी का इलाज दिया जा रहा है, जिसका उपचार लंबा चलता है और यह प्रक्रियाधीन है। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की बीमारी गंभीर है और आंखों की रोशनी जाने की समस्या अचानक हुई जटिलता का परिणाम हो सकती है। वर्तमान में बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने परिजनों के साथ हुई मारपीट की शिकायत पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZEH5wV6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZEH5wV6
via IFTTT
Comments
Post a Comment