मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
संपत्ति विवाद में भाई को पीटा, पिता-पुत्र पर केस दर्ज:ग्वालियर में घर के बंटवारे को लेकर मारपीट, शिकायत पर जान से मारने की धमकी
ग्वालियर के न्यू शांति नगर में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर जनकगंज थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 28 सितंबर तड़के 3:30 बजे की है। 40 वर्षीय जितेंद्र शाक्य ने पुलिस को बताया कि उनका और बड़े भाई राजू शाक्य का एक साझा मकान है। उसी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि राजू शाक्य और उनका बेटा कुलदीप आधी रात को घर आए और बंटवारे की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब जितेंद्र ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हमले में जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं। साथ ही, आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजू शाक्य और उनके बेटे कुलदीप के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि साझा मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र ने छोटे भाई पर हमला किया था। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x6r2tVG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x6r2tVG
via IFTTT
Comments
Post a Comment