मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल के हमीदिया अस्पताल के सामने वाली मुख्य सड़क शुक्रवार शाम से करीब 25 मिनट से पूरी तरह जाम है। मोती मस्जिद से लेकर हमीदिया अस्पताल तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लगातार बढ़ रही अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों के कारण हालात बिगड़ गए हैं। जाम की वजह से न सिर्फ अस्पताल के सामने वाली रोड ठप है, बल्कि आसपास की सड़कों- बाल मैदान, चिरायु अस्पताल मार्ग और पीर गेट पर भी ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चल रहा है। इस दौरान कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी नजर आईं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलने में परेशानी का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर न तो ट्रैफिक पुलिस है और न ही थाना पुलिस का कोई अमला दिख रहा है। इससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0pWwuQY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0pWwuQY
via IFTTT
Comments
Post a Comment