CISF ने बनाई पहली लेडी कमांडो यूनिट:MP में स्पेशल 28 वूमन वॉरियर्स की ट्रेनिंग; बोलीं- हम बिना हथियार लड़ने में भी सक्षम Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

CISF ने बनाई पहली लेडी कमांडो यूनिट:MP में स्पेशल 28 वूमन वॉरियर्स की ट्रेनिंग; बोलीं- हम बिना हथियार लड़ने में भी सक्षम

खरगोन जिले के बड़वाह स्थित CISF (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के RTC (क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र) का नजारा इन दिनों बदला हुआ है। पुरुषों की आवाज से गूंजने वाले इस सेंटर से आजकल दिनभर महिला कमांडो का शौर्य गूंज रहा है। दरअसल, CISF ने पहली बार महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत की है। ये महिला कमांडोज देश के हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा संभालेंगी। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों में जेंडर इक्विलिटी को बढ़ावा देना है। इसी के तहत ट्रेनिंग सेंटर में 28 महिला कमांडो का पहला बैच स्पेशल ट्रेनिंग ले रहा है। 8 हफ्तों की ट्रेनिंग में फिजिकल फिटनेस, हथियार चलाने के अलावा वो सब सिखाया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है। आगे बढ़ने से पहले ट्रेनिंग की पांच तस्वीरें देखिए ... तड़के 4 बजे होती है दिन की शुरुआत CISF के बुलावे पर दैनिक भास्कर की टीम शनिवार अलसुबह क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पहुंची। अभी ठीक से दिन भी नहीं निकला था। ग्राउंड में महिला कैडेट्स की पीटी चल रही थी। ठीक उसी तरह जैसे पुरुषों की होती है। हमने कहा कि इतनी सुबह से। सीआईएसएफ के अधिकारी कहते हैं कि इन कैडेट्स की फिजिकल ट्रेनिंग शुरू हुए तो दो घंटे हो चुके हैं। इनके दिन की शुरुआत तो तड़के 4 बजे ही हो जाती है। 5 बजने से पहले तो ये सब ग्राउंड में आ जाती हैं। दिन भर अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग। इसी बीच नाश्ता, लंच और डिनर के साथ शाम को कैंप फायर के बाद रात 10 बजे लाइट ऑफ यानी सोना होता है। कमांडो बोली- कमाल की जिंदगी इसी बीच, हमारी मुलाकात ट्रेनिंग कर आईं पसीने से लथपथ कमांडो मानसी से हुई। इतने कठिन टास्क के बाद थकावट और शिकन तो जरा सी भी चेहरे पर नजर नहीं आ रही है। हमने उनसे पूछा आपको यहां कैसा लग रहा है? मानसी कहती हैं, सच कहूं तो अब तो फिल्मों में देखकर जो एक्साइटमेंट होता था, उसे हकीकत में कर रहे हैं। वाकई कमाल की जिंदगी है ये। हम और आप जो सैन्य ड्रिल देखते हैं, वो सभी हम यहां परफॉर्म करते हैं। घने जंगल में मुठभेड़, तेज बहाव वाली नदी को पार करना, मकान में छिपे आतंकियों को पकड़ना, ऊंचे स्थानों से नीचे रस्सी के सहारे उतरना, दो बिल्डिंगों के बीच रस्सी से झूलते हुए जाना, मूवमेंट करते हुए गन फायरिंग और वो सब जो देश की सुरक्षा के लिए किया जा सकता है। रोजाना करना होता है मुश्किल टास्क कमांडो मानसी से बात करने के बाद हमें दूसरी कमांडो आयोशी मिली। आयोशी कहती हैं कि ट्रेनिंग के लिए एक से एक मुश्किल टास्क रोज ही करना होते हैं। रोप ड्रिल, कमांडो ड्रिल, ट्रोलिंग, स्ट्रेन्थ एक्सरसाइज, स्टेप शूटिंग, रैपलिंग, रिवर क्रासिंग जैसे मुश्किल टास्क हैं। बारिश, सर्दी हो या गर्मी कोई मायने नहीं रखती। अपना टास्क पूरा करना है, यानी करना है। हमारी ट्रेनिंग भी वैसी ही है, जैसी पुरुषों की होती है। 16 किलो की बंदूक लेकर 16 किमी हो या 8 किमी दौड़ना तो पड़ेगा ही। हमारे साथ अभी मेल कमांडों की ट्रेनिंग हो रही हैं। हम लोग उनसे बेहतर रिजल्ट दे रहे हैं। ट्रेनिंग में ये भी सिखाया जा रहा है कि अगर हमारे पास हथियार नहीं है, तो दुश्मन का मुकाबला कैसे करें। हम बिना हथियार के भी दुश्मन से मुकाबला कर सकते हैं। हमारा पहला बैच है। प्रतिदिन आठ घंटे की होती है सख्त ट्रेनिंग CISF के वरिष्ठ कमांडेंट एसके सारस्वत कहते हैं कि देशभर में 6 सेंटर ट्रेनिंग सेंटर हैं। वहां से पहले बैच के लिए 28 महिला जवानों को यहां आठ सप्ताह की ट्रेनिंग दी जा रही है। 11 अगस्त शुरू हुई ट्रेनिंग 4 अक्टूबर तक चलेगी। इसे स्पेशल 28 (STF) नाम दिया गया है। इसमें 25 से 30 वर्ष की महिला जवान हैं। इस वर्ष 100 महिला जवानों को कमांडो ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है। इसके बाद दूसरी बैच अक्टूबर व तीसरी बैच दिसंबर में आएगी। ऐसा रहता है दिनभर का शेड्यूल कमांडेंट सारस्वत कहते हैं कि सभी को सुबह 4 बजे जागना होता है। दिन में तीन प्रशिक्षण सत्र होते है। इसमें 6 से 8,10.30 से 1.30 और शाम 3.30 बजे से 6 बजे तक ट्रेनिंग होती है। इसमें हथियार संचालन, लाइव फायर अभ्यास, रनिंग, कठिन बाधा-पार कोर्स, जंगल में सर्वाइवल, रैपलिंग और 48 घंटे की कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग एक्सरसाइज शामिल है। इसमें कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने और टीम वर्क की परीक्षा होती है। महिला जवानों की शारीरिक ताकत के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। बड़वाह में ही ट्रेनिंग क्यों? बड़वाह में CISF-RTC दरिया महल परिसर में स्थित है। जो कभी एशिया के सबसे लंबे महल में गिना जाता था। इसकी लंबाई 750 मीटर और इसमें 198 कमरे हैं। यह केंद्र सीआरपीएफ ने 1968 में शुरू किया था। बाद में यह सीआईएसएफ के अधीन आया। बड़वाह का यह केंद्र 1 अप्रैल 1985 में आधिकारिक रूप से स्थापित हुआ था। यहां जवानों को कड़ा प्रशिक्षण 24 से 43 सप्ताह का प्रशिक्षण देकर आरक्षक के रूप में नियुक्ति दी जाती है। भले ही महिला जवानों को एसटीएफ ट्रेनिंग पहली बार दी जा रही हो, लेकिन पिछले वर्षों से CISF के पुरुष जवानों को STF ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमे 100 से अधिक बैच को प्रशिक्षण दिया चुका है। अब तक करीब 10 हजार से अधिक पुरुष प्रशिक्षार्थी केंद्र से सख्त ट्रेनिंग के बाद STF कमांडो बन चुके हैं। महिला भर्ती का टारगेट क्या है वर्तमान में, CISF में लगभग 12,491 महिलाएं कार्यरत हैं, जो कुल बल का लगभग 8% हैं। सीआईएसएफ का लक्ष्य महिलाओं की भागीदारी को 10% तक बढ़ाना है। जिसके लिए 2026 तक 2,400 और महिलाओं की भर्ती की जाएगी। पहली ऑल-वुमेन बटालियन में 1025 महिला जवान होंगी, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कैसे होती है CISF में महिलाओं की भर्ती केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में महिलाओं की भर्ती के लिए CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरना होता है। इसके बाद एक मल्टी स्टेप प्रोसेस होती है। इसमें फिजिकल टेस्ट (पीईटी), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), डॉक्यूमेंटेशन, एक लिखित (ओएमआर/कंप्यूटर आधारित) परीक्षा, एक ट्रेड परीक्षा और फिर लास्ट में फिजिकल टेस्ट होता है। महिला उम्मीदवारों के लिए मुख्य पहलुओं में ऊंचाई और वजन के मानकों को पूरा करना भी शामिल है। अगर, आप भी एडमिशन लेने के बारे में सोच रही हैं, तो CISF की आधिकारिक वेबसाइट (cisfrectt.cisf.gov.in) पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं। CISF महिला कमांडो की सैलरी पुरुष और महिला सीआईएसएफ अधिकारियों के वेतन में कोई अंतर नहीं है। दोनों को उनके पद और 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलती है। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल के लिए शुरुआती वेतन लगभग 25,500 से 81,100 महीना होता है। साथ ही, महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए) और परिवहन भत्ता (टीए) जैसे भत्ते भी मिलते हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hP1xyft
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...