एमपी में गोमांस GST फ्री, गजट नोटिफिकेशन जारी:जीतू पटवारी बोले- हम गाय नहीं कटने देंगे, 26-27 को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

एमपी में गोमांस GST फ्री, गजट नोटिफिकेशन जारी:जीतू पटवारी बोले- हम गाय नहीं कटने देंगे, 26-27 को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे

केन्द्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती की है। 22 सितंबर से जीएसटी की घटी हुई दरें लागू हो गई हैं। मप्र के वाणिज्यिक कर विभाग ने 18 सितंबर को जीएसटी की दरें घटाने के एक गजट नोटिफिकेशन में गो वंशीय पशुओं के मांस को GST मुक्त किए जाने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आपत्ति जताई है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मप्र सरकार ने गोमांस पर जीरो प्रतिशत जीएसटी कर दी है। इसका क्या मैसेज है। गोभक्त मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी। हम किसी भी कीमत पर गाय नहीं कटने देंगे और गोमांस का निर्यात नहीं होने देंगे। 26 और 27 सितंबर को कांग्रेस पार्टी पूरे मप्र में इसके विरोध में आंदोलन करेगी। कांग्रेस का हाथ, गो तस्करों के साथ: रामेश्वर शर्मा इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा-मैंने जीएसटी की लिस्ट कई बार पढ़ी मुझे तो ऐसा कुछ नहीं समझ में आया। जीतू पटवारी किस आधार पर ये कह रहे हैं मैं नहीं जानता। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ गो तस्करों के साथ है। मध्यप्रदेश में गाय काटने वालों की जगह जेल में है चाहो तो मिल आओ। विधायक शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी जी आपकी जानकारी स्पष्ट कर दूं भाजपा की सरकार ने वर्ष 2004 में ही गोकसी रोकने के लिए कानून बना चुकी है। केरल की धरती पर चौराहे पर गाय काटने वाली कांग्रेसी कार्यकर्ता गो कसी पर ज्ञान न दे तो बेहतर है। कांग्रेस सरकार जिसमें जीतू पटवारी जी आप मंत्री थे। वह सरकार गो तस्करों के पक्ष में कानून ला रही थी। कमलनाथ सरकार गौ पालकों को जेल में डालना चाहती थी। सीएम खुद को गो भक्त कहते हैं पटवारी ने कहा- अभी मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले कहा कि हम गो भक्त हैं और कांग्रेसी दूसरे जानवर पालते हैं। कांग्रेस का विचार वो है जो हिन्दू धर्म का विचार है। जियो और जीने दो का जो जैन धर्म का विचार है। प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। जब विश्व के कल्याण की हम बात करते हैं तो उसमें इंसानों, जीव जंतुओं प्रकृति की रक्षा की बात होती है। बीजेपी और मोहन यादव इससे अलग सोच रखते हैं। वोट लेने के लिए गाय की पूजा करते हैं पटवारी ने कहा- वे(मुख्यमंत्री) गाय की पूजा क्यों करना चाहते हैं इसलिए क्योंकि गाय के नाम पर वोट लेना है। बीजेपी गाय का कत्ल कराती है। मैं आरोप लगा रहा हूं कि दुनिया में सबसे ज्यादा गोमांस का एक्सपोर्ट कहीं से हो रहा है तो वो भारत से हो रहा है। नरेन्द्र मोदी के राज में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना गोमांस कहां से आ रहा है? अगर भारत की गोमाता का गोमांस जा रहा है तो देश और प्रदेश के कई राज्यों में बीजेपी की तो सरकार है। गोमांस एक्सपोर्ट बढ़ाने जीएसटी जीरो किया जीतू पटवारी ने कहा- मैं इन गो भक्त ठेकेदारों से पूछना चाहता हूं इसका क्या मतलब है। अब इसको और बढ़ावा कैसे मिले इसके लिए जीएसटी का रिवीजन कर दिया और गोमांस पर जीरो परसेंट जीएसटी कर दी। मुख्यमंत्री कहते हैं गाय की सेवा करूंगा। सीएम आवास में गाय हैं। गाय माता जैसा मेरा मुख्यमंत्री थोड़ी अपनी समझ बढ़ाइए। एक मुख्यमंत्री को कब क्या करना चाहिए व्यक्तित्व में परिपक्वता लाइए। मुझे गाली देने से या मेरे पर आरोप लगाने से पहले आपको मुख्यमंत्री का धर्म तो निभाना पडे़गा। गोमांस पर जीरो प्रतिशत जीएसटी का क्या मैसेज है। इसका ये मैसेज है कि गाय का मांस और ज्यादा दुनिया भर में एक्सपोर्ट करो। सड़क से गाय को घेरकर कलेक्टर ऑफिस ले जाएंगे कांग्रेस पार्टी एक आंदोलन चलाएगी। जिसमें सभी गोशालाओं की हम विजिट करेंगे। सड़क पर जो गो माताएं हैं उन्हें घेरकर हम कलेक्टर ऑफिस ले जाएंगे। मोहन यादव को आगाह कर रहा हूं अगर आपने गोमांस पर पर जीरो GST किया तो इसका हम विरोध करते हैं। आठ साल से जो GST वसूली गई वो वापस की जाए। इस मामले को लेकर 26 और 27 तारीख को कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। कांग्रेस पार्टी गाय को नहीं कटने देंगे गाय माता की रक्षा करेंगे और नकली गोभक्तों का चेहरा बेनकाब करेंगे। 26 तारीख को हमने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। कि जिला स्तर पर बाजारों में जीएसटी पर जो लूट की गई उसे बेनकाब करो। 27 तारीख को छोटे कस्बों नगर परिषद से लेकर नगर पालिका स्तर पर कांग्रेस पार्टी जीएसटी की आठ सालों में हुई लूट के बारे में जनता को बताएगी। मप्र में माफियाओं की सरकार पटवारी ने कहा- मप्र में अब जन-जन की जुबान पर ये बात आ गई है कि मध्यप्रदेश की सरकार माफियाओं की सरकार है। वल्लभ भवन की 5वीं मंजिल पर माफियाओं का कब्जा हो गया है। एमपी में कोई एक विभाग या कोई सरकारी कार्यालय ऐसा नहीं है जहां बिना रिश्वत के काम होता हो। कोई एक मंत्री ऐसा नहीं जो ईमानदार हो उसका मैं नागरिक अभिनंदन करूंगा। एक व्यक्ति करप्ट होता है एक विचार करप्ट होता है। बीजेपी का विचार भ्रष्टाचारी है। राहुल गांधी ने कहा था जीएसटी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी पीसीसी चीफ ने कहा- नरेन्द्र मोदी जी ने जब जीएसटी लगाई तो राहुल गांधी ने कहा कि ये देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर देगा। 9 साल पहले नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रियों ने GST के पक्ष में गीत गाये। किसी ने सवाल नहीं पूछे। 8 साल तक राहुल गांधी कहते रहे कि इससे गरीब लोगों का मरण हो जाएगा। छोटे लघु उद्योग जीएसटी से समाप्त हो जाएंगे। इससे अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी वैसा हो गया। राहुल जी कहते रहे ये केवल कुछ उद्योगपति के घर भरने और उनकी संपत्ति बढ़ाने के लिए नोटबंदी और जीएसटी की योजना बनी थी। अब मोदी जी ने राहुल गांधी की बात मानी। तो इस बीच में 8 साल तक जो लूट हुई उसका अपराधी कौन है?

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/I9qsnwH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...