मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नवलखा बस स्टैंड अब नायता मुंडला ISBT शिफ्ट:हरदा, नेमावर, होशंगाबाद और बैतूल के लिए 80 बसों का संचालन हुआ शुरू
इंदौर के नवलखा बस स्टैंड को सोमवार को औपचारिक रूप से नायता मुंडला स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) में शिफ्ट कर दिया है। अब नवलखा से संचालित होने वाली सभी बसें नायता मुंडला आईएसबीटी से ही संचालित होंगी। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नवलखा बस स्टैंड को तत्काल नायता मुंडला शिफ्ट करने का फैसला लिया था। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि नायता मुंडला बस स्टैंड से लगभग 80 बसों का संचालन हरदा, नेमावर, होशंगाबाद एवं बैतूल मार्गों के लिए शुरू किया गया है। बसों के नए संचालन स्थल पर यात्रियों को आधुनिक टर्मिनल पर पार्किंग, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एसडीएम प्रदीप सोनी ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक व्यवस्था भी कराई। इस निर्णय से शहर के भीतर भीड़ वाले नवलखा क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर और सुविधा मिल सकेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fvOLqVD
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fvOLqVD
via IFTTT
Comments
Post a Comment