मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
उज्जैन में दो मासूमों की डूबने से मौत:परिवार के साथ माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे; पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
उज्जैन के तराना के पास ग्राम भोलड़िया में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां रहने वाले दो मासूम बच्चो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे परिवार के साथ नांदेड़ में माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। भोलड़िया सरपंच नरसिंह ने बताया- गांव में रहने वाले आशीष सोलंकी 13 वर्ष और धर्मेंद्र परमार 14 वर्ष परिवार के साथ नांदेड़ में माता के दर्शन को गए थे। परिवार वाले दर्शन कर रहे थे इस दौरान दोनों बिना बताए कब गहरे पानी में चले गए पता नहीं चला। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की लाश निकलने के बाद अस्पताल पहुंचे। यहां नर्सिंग स्टाफ नहीं मिलने से परिजन नाराज हो गए। कुछ देर हंगामा भी हुआ। फिलहाल तराना पुलिस ने दोनों मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OGTtLs8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OGTtLs8
via IFTTT
Comments
Post a Comment