मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
झाबुआ में आंगनवाड़ी का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत:11 बच्चों को उल्टी-दस्त; 6 जिला अस्पताल रेफर, सीडीपीओ को नोटिस जारी
झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र में दाल-रोटी खाने के बाद 11 बच्चे बीमार पड़ गए। शुक्रवार को सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद देर शाम 6 बच्चों को झाबुआ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 5 बच्चों का इलाज थांदला में चल रहा है। दाल-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत घटना थांदला क्षेत्र के बोरवा आंगनवाड़ी केंद्र की है। अभिभावकों ने बताया कि गुरुवार को बच्चों को दाल-रोटी परोसी गई थी। भोजन करने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को सभी 11 बच्चों को थांदला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 बच्चे झाबुआ रेफर जानकारी के अनुसार, शनिवार को 6 बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें झाबुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, शेष 5 बच्चों का उपचार थांदला के सिविल अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की हालत अब स्थिर है। प्रशासन ने शुरू की जांच मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम महेश मंडलोई ने बताया कि सीडीपीओ को नोटिस जारी किया जा रहा है। यह भी सामने आया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दिव्या मावी इस समय बीएलओ का काम संभाल रही थीं, जिसके चलते आंगनवाड़ी केंद्र की जिम्मेदारी सहायिका कविता भूरिया देख रही हैं। खराब भोजन की पुष्टि अस्पताल पहुंचे बाल विकास परियोजना अधिकारी बालूसिंह ने खराब भोजन परोसे जाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच करवाई जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4VTA1b2
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4VTA1b2
via IFTTT
Comments
Post a Comment