मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
राज्यपाल से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:दिल्ली में वीडी की अमित शाह से मुलाकात, 13 को एमपी आ सकते हैं केन्द्रीय गृह मंत्री
गुरुवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खजुराहो सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुलाकात की। इधर, देर शाम राजभवन पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भेंट की। राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- शिष्टाचार भेंट हुई है। विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। इसके अलावा योजनाओं और किसानों को दी जाने वाली राहत राशि की भी जानकारी राज्यपाल को दी है। प्रदेश के विकास कार्यों के विषय में उनको जानकारी दी है। शाह हो सकते हैं चीफ गेस्ट एमपी की मोहन सरकार के 12 दिसंबर को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर 13 दिसंबर को एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी भी मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर सकते हैं। 13 दिसंबर को भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी बडे़ कार्यक्रम होंगे। प्रदेश भर में इनका लाइव प्रसारण होगा। दो दिनों में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय हो जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4s7SZ2g
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4s7SZ2g
via IFTTT
Comments
Post a Comment