मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर के नूरगंज इलाके से लापता युवक का शव मिला:भाई बोला- शराब पीने का आदी था; 21 दिन से था गायब, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर के नूरगंज इलाके में 21 दिन से लापता युवक शाहरुख खान का शव एक बावड़ी में मिला है। मंगलवार शाम को एक परिचित युवक ने बावड़ी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उसने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। शाम करीब 5:30 बजे शव का पता उस समय चला जब दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर को ठंडा करने के लिए एक युवक बावड़ी के पास पहुंचा था। जहां उसने शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सेवानगर स्थित ख्वाजा नगर निवासी 36 वर्षीय शाहरुख खान के रूप में हुई है। शाहरुख पिछले महीने 29 अक्टूबर से घर से बिना बताए लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने उसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के भाई हितेश खान ने बताया कि शाहरुख शराब पीने का आदी था। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शाहरुख किसी हादसे का शिकार हुआ है या उसके साथ कोई आपराधिक घटना हुई है। ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि नूरगंज के पास बावड़ी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, सूचना मिलने पर वह बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं, मृतक काफी दिनों से घर पर बिना बताए लापता हो गया था। मामले की जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k3MBvon
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k3MBvon
via IFTTT
Comments
Post a Comment