मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सागर में कार से पकड़ाए 3.98 करोड़ रुपए:500 और 200 रुपए के नोटों की गडि्डयां मिली; कटनी से महाराष्ट्र ले जा रहे थे
सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम रतौना के पास घेराबंदी कर महाराष्ट्र पासिंग कार को रोका। सीटों के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 3 करोड़ 98 लाख रुपए बरामद हुए। रकम हवाला की होने के संदेह पर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद जबलपुर और सागर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटनी से बड़ी मात्रा में नकदी महाराष्ट्र भेजी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रतौना क्षेत्र में नाकाबंदी की। संदिग्ध कार को रोककर दो लोगों को हिरासत में लिया। गुप्त बॉक्स में भरी थीं नोटों की गड्डियां कार की तलाशी में बीच की सीट के नीचे बने बॉक्स में 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां पाई गईं। रुपए और वाहन को थाने लाकर सुरक्षित रखा गया। मंगलवार को इनकम टैक्स टीम ने पहुंचकर गिनती और दस्तावेजों की जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कार में रकम कटनी बायपास पर लोड की गई थी और इसे मुंबई के मलाड तक पहुंचाया जाना था। हवाला नेटवर्क से जुड़े एजेंटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एक ट्रिप का भुगतान 20 हजार रुपए ड्राइवर और कार मालिक ने बताया कि हर ट्रिप पर उन्हें 20 हजार रुपए मिलते थे, जिसमें खाने और ईंधन का अलग खर्च होता था। थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार, बरामद रकम 3.98 करोड़ है और इनकम टैक्स विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0Rm1z83
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0Rm1z83
via IFTTT
Comments
Post a Comment