मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सिविल जज:इस बार पुरुषों ने बाजी मारी, 47 में से 24 लड़के सेलेक्ट, बीते 3 साल में 60% महिलाएं हुई सफल
मध्यप्रदेश सिविल जज परीक्षा के परिणाम में इस बार पुरुषों ने बाजी मारी है। हालांकि, मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कुल 47 लोग सिविल जज परीक्षा में चयनित हुए। उसमें से 24 पुरुष और 23 महिला अभ्यर्थी रहीं। प्रथम स्थान भामिनी राठी ने प्राप्त किया। उनके कुल 291.83 अंक प्राप्त किए। वहीं, गत परीक्षा परिणाम (2021) में युवराज दीक्षित प्रथम स्थान पर आए थे। उनके अंक 304.33 थे। बीते तीन साल के परिणाम पर नजर डालें तो कम से कम 55% महिला अभ्यर्थी सिविल जज परीक्षा पास करने में सफल रहीं थी। इसमें भी 2019 के परीक्षा परिणाम में तो कुल 137 चयनित में 93 महिला अभ्यर्थी थीं। टॉप टेन में 6 महिला अभ्यर्थी टॉप टेन सूची की बात करें तो इसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। उनकी संख्या 6 है, पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 4 है। परिणाम की क खास बात ये भी है कि टॉपर भामिनी के 291.83 अंक हैं। दूसरे स्थान पर आईं हरप्रीत कौर परिहार के 281.83 अंक हैं। 2021 के परीक्षा परिणाम में टॉपर युवराज दीक्षित के अंक 304.33 थे, दूसरे स्थान पर रहीं शिखा पिसाल के 300.18 अंक थे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v3yTJzZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v3yTJzZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment