मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर किराना दुकानदार से मारपीट का आरोप:पोरसा में सामान के पैसे मांगने पर भाई-बहन को पीटा, गिरफ्तार
मुरैना जिले के पोरसा नगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया पर किराना व्यापारी मुकेश जैन और उनकी बहन गीता जैन से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात बरगद चौराहे स्थित किराना दुकान पर हुई। आरोप है कि भाजपा नेता ने दुकान से सामान लिया लेकिन भुगतान नहीं किया, और जब व्यापारी ने पैसे मांगे तो गुस्से में आकर उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मुकेश जैन की बहन गीता जैन जब भाई को बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि दीपेंद्र भदौरिया और उनके साथियों ने न केवल बाल खींचे बल्कि साड़ी फाड़कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मुकेश जैन और गीता जैन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर में दर्ज है कि शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे दीपेंद्र भदौरिया अपनी गाड़ी से दुकान पर आए, कुछ सामान लिया और पैसे दिए बिना चले गए। जब दुकानदार ने भुगतान मांगा तो भदौरिया ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश जैन को पीटते हुए उसके घर तक खींच ले गए। इस दौरान बहन गीता बीच बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। पोरसा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता दीपेंद्र भदौरिया और उनके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी दीपेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8PD1VRi
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8PD1VRi
via IFTTT
Comments
Post a Comment