लव जिहाद का आरोपी कासिम बोला-खुशबू को कभी नहीं पीटा:परिवार से मिलाने उज्जैन ले गया था; दो दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हुई थी Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

लव जिहाद का आरोपी कासिम बोला-खुशबू को कभी नहीं पीटा:परिवार से मिलाने उज्जैन ले गया था; दो दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हुई थी

भोपाल में मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के तीन दिन बाद छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड कासिम अहमद की गिरफ्तारी कर ली है। कासिम पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। वह खुशबू के साथ किसी तरह की मारपीट से इनकार कर रहा है। उसने बताया कि वह खुशबू से शादी प्लान कर रहा था। इसी मंसूबे के साथ खुशबू को उज्जैन में रहने वाले अपने परिवार से मिलाने ले गया था। उज्जैन जाने से पहले खुशबू की मां को भी कॉल कर दोनों के रिलेशन की जानकारी खुद दी थी। इधर, छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती चौधरी ने बताया कि आरोपी कासिम से पूछताछ जारी है। उसे न्यायालय में पेश किया है। पूरा प्रयास है कि वह जेल जाए। वहीं, खुशबू का आधार कार्ड सामने आया है, जिसमें उसकी हिजाब पहने फोटो लगी हुई है। 16 महीने पहले इजहार, लिव-इन में रहने लगे कासिम ने पुलिस से यह भी बताया कि खुशबू के गर्भ में पल रहा बच्चा उसी का था। हम दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते थे। हमारी मुलाकात एक लाउंज में हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बात होने लगी। 16 महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और लिव-इन में रहने लगे। सोमवार तड़के खुशबू की मौत के बाद खजूरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। यह जांच अभी जारी है, छोला मंदिर पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में एट्रोसिटी एक्ट, मारपीट और मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। बुधवार को कासिम की औपचारिक रूप से गिरफ्तारी की गई। हालांकि, तीनों ही धाराएं जमानती हैं। छोला मंदिर थाना पुलिस दर्ज करेगी मां के बयान खुशबू की मां लक्ष्मी अहिरवार के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। छोला मंदिर थाना पुलिस उनके बयान दर्ज करेगी। इसके लिए पुलिस जल्द उन्हें नोटिस जारी करेगी। पुलिस का कहना है कि परिवार शोकाकुल होने के कारण बयानों को अभी दर्ज नहीं किया है। मां से खशबू बोली थी-1 दिन बहुत नाम कमाऊंगी मंडीबामोरा जैसी छोटी सी जगह से निकलकर भोपाल में माडलिंग शुरू करने वाली खुशबू एक कामयाब मॉडल के साथ एक्ट्रेस भी बनना चाहती थी। मां लक्ष्मी ने बताया कि बेटी दीपावली पर घर आई थी। उसने कहा था एक दिन बड़ी मॉडल बनूंगी। बहुत नाम कमाऊंगी। कासिम के कारण उसकी जान चली गई। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। खुशबू ने इसी साल जनवरी महीने में एक प्रसिद्ध रियलिटी शो के लिए ऑडिशन फॉर्म भी भरा था। अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया था आरोपी कासिम रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कासिम गर्लफ्रेंड खुशबू को भैंसाखेड़ी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गया था। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। परिजन ने हत्या के आरोप लगाए तो खजूरी सड़क थाना पुलिस ने कासिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। खुशबू बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। वह तीन साल से भोपाल में रह रही थी। यहां कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी। पार्ट टाइम जॉब कर अपना खर्च चलाती थी। खुशबू के परिजनों ने ली उसके बैग की तलाशी खुशबू के परिजनों ने बुधवार को उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें मेकअप का सामान सहित सैंडल और कपड़े मिले हैं। बैग की तलाशी का परिजनों ने एक वीडियो भी बनाया है। बताया जा रहा है कि इसी बैग को लेकर खुशबू कासिम के साथ उज्जैन गई थी। ये खबरें भी पढ़ें... 1. भोपाल में मॉडल की मौत…मुस्लिम बॉयफ्रेंड हॉस्पिटल में छोड़कर भागा भोपाल में 27 साल की मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड सोमवार तड़के इंदौर रोड भैंसाखेड़ी के एक अस्पताल में युवती को छोड़कर भाग गया। युवती की मौत की सूचना डॉक्टरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 2. बॉयफ्रेंड पर लव जिहाद का केस…मॉडल के हाथ पर कट भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, खुशबू ने करीब डेढ़ साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। उसके हाथ पर कट के निशान मिले हैं। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ज्यादा इंटरनल ब्लीडिंग बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर... 3. मॉडल खुशबू गर्भवती थी, बच्चेदानी की नली फटी थी भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मॉडल गर्भवती थी। उसकी फैलोपियन ट्यूब (गर्भाशय नली) पंक्चर हो गई थी। यानी बच्चेदानी की नली फटी थी। प्रेग्नेंसी कॉम्पलिकेशन के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kFqQer
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...