मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बिहार चुनाव में भाजपा की बढ़त पर मैहर में जश्न:पार्टी ने विजय जुलूस निकाला, विधायक बोले-विकास को जनता को चुना
मैहर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न हो गया। भाजपा और एनडीए गठबंधन की सफलता के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और विकास की जीत बताते हुए शहर में विजय जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस विजय जुलूस का नेतृत्व मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया, मिठाई बांटी और भाजपा नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए। जनता का विश्वास ही इस जीत की असली ताकत विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकास और स्थिर शासन के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का विश्वास ही इस जीत की असली ताकत है। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को फूलमालाएं पहनाई जुलूस के दौरान शहर में लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते दिखे। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को फूलमालाएं पहनाई गईं। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, जयंती तिवारी, अनीता तिवारी, विकास तिवारी, कुलदीप तिवारी, रवि सराफ, सूर्य प्रकाश चौरसिया, दिलीप त्रिपाठी, नितिन ताम्रकार, मनी चौरसिया, प्रिंस शर्मा,जितेंद्र शुक्ला, पारसनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rR6sHlT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rR6sHlT
via IFTTT
Comments
Post a Comment