मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मऊगंज में रोटावेटर में फंसा युवक, पैर में लगी चोट:खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, घायल रीवा रेफर
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के दुवगवा गांव में रविवार शाम खेत में जुताई के दौरान एक युवक रोटावेटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय छोटू आदिवासी पुत्र राजभान आदिवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर जुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छोटू का पैर तेजी से घूम रहे रोटावेटर में फंस गया। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि ट्रैक्टर चालक के संभलने से पहले ही युवक का पैर मशीन में बुरी तरह फंस चुका था। युवक की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ट्रैक्टर बंद करवाया और युवक को रोटावेटर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। नईगढ़ी में प्राथमिक इलाज के बाद, डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। फिलहाल छोटू आदिवासी की हालत गंभीर बनी हुई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/woTRH9y
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/woTRH9y
via IFTTT
Comments
Post a Comment