मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आंध्रप्रदेश हादसे में मृत श्रद्वालुओं के शव खंडवा-खरगोन पहुंचे:नर्मदा किनारे अंतिम संस्कार हुआ; पिता के अंतिम दर्शन कर ससुर को दी विदाई
आंध्रप्रदेश में रविवार रात हुए सड़क हादसे में खंडवा और खरगोन के चार श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। हादसे के 40 घंटे बाद सोमवार देर रात को शव खंडवा और खरगोन पहुंचे। दो एम्बुलेंस में दो-दो शवों को लाया गया। चारों शवों का अंतिम संस्कार नर्मदा नदी किनारे दो अलग-अलग जगह किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। दो मृतक पुरूष तो समधी थे। सनावद निवासी महिला अनिताबाई ने बेटी और बहू दोनों का फर्ज निभाते हुए पहले अपने पिता के अंतिम दर्शन किए, फिर अपने ससुर को विदाई दी। खंडवा के खजूरी गांव निवासी खुश्यालसिंह चौहान और सनावद निवासी विजयसिंह तोमर का अंतिम संस्कार मोरटक्का (खेड़ीघाट) में नर्मदा किनारे हुआ। वहीं खरगोन जिले के भोपाड़ा ग्राम निवासी भूरेसिंह पंवार और संतोषी बाई का अंतिम संस्कार नर्मदा किनारे ग्राम तेली भट्याण में किया गया। स्थानीय सरकार, संघ के लोगों ने मदद की समाजसेवी दिग्विजयसिंह तोमर (संटू दादा) ने बताया कि आंध्रप्रदेश में हुए हादसे की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली थी, उन्होंने इसकी सूचना खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को दी। उन्होंने आंध्र सरकार के एक मंत्री से संपर्क किया। हमने भी संघ (RSS) के पदाधिकारियों और पूर्व में खंडवा में कंस्ट्रक्शन का काम कर चुके वहां के ठेकेदारों से संपर्क साधा। भाषायी दिक्कत और लंबी दूरी का फासला होने के बावजूद उन लोगों ने मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों एम्बुलेंस के लिए कोई चार्ज नहीं लिया गया। घायलों की हालत स्थिर, कल खंडवा लौटेंगे दरअसल, 10 नवंबर के दिन खंडवा से एक ट्रैक्स गाड़ी में सवार होकर 9 लोगों का जत्था रामेश्वरम की यात्रा के लिए रवाना हुआ था। रामेश्वरम से पहले सभी ने ओडिशा के पुरी में दर्शन किए, फिर श्रीशैलम के लिए रवाना हुए। इस दौरान आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में ट्रैक्स गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत और 5 घायल हुए हैं। घायलों को लाने के लिए खंडवा से एक वाहन आंध्रप्रदेश के लिए निकला है जो कि मंगलवार रात तक घायलों को लेकर आएगा। आंध्रप्रदेश में एमपी के 4 श्रद्धालुओं की मौत:पुरी से श्रीशैलम जा रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 5 घायल; खंडवा-खरगोन के रहने वाले थे
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PbT29eR
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PbT29eR
via IFTTT
Comments
Post a Comment