मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आगर मालवा में कलेक्टर ने SIR कार्य का किया निरीक्षण:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के काम की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
आगर मालवा में कलेक्टर प्रीति यादव ने जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गणना पत्रों का समय पर वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर यादव ने ग्राम पाचारूंडी, महुडिया और आमला पहुंचकर बीएलओ, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, पटवारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में बीएलओ, सुपरवाइजर और पटवारी की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध रूप से निर्वहन करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि कम प्रगति वाले बीएलओ अपनी कार्य गति में बढ़ोतरी करें और आगामी दो दिनों में उल्लेखनीय सुधार प्रदर्शित करें। उन्होंने बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। यादव ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सुसनेर तहसील के ग्राम आंकली एवं उमरिया का भी निरीक्षण किया और धीमी प्रगति वाले बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम उमरिया में कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर भवन की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत और पटवारी को पीडब्ल्यूडी से भवन की स्थिति का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विद्यालय के रसोईघर एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी जांच की गई। निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन न मिल पाने पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आगर मिलिंद ढोंके, एसडीएम सुसनेर सर्वेश यादव, सीईओ जनपद पंचायत, पटवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी से समयसीमा आधारित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BMfeb9v
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BMfeb9v
via IFTTT
Comments
Post a Comment