मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर में दिनदहाड़े होस्टल संचालिका के घर चोरी:कैमरा तोड़ा और 10 लाख के जेवर-नकदी ले उड़े; 3 घंटे बाद लौटे परिवार को मिला बिखरा सामान
इंदौर के पलासिया इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। गायत्री अपार्टमेंट, गीता नगर में रहने वाली होस्टल संचालिका उषा कदम के घर से नकदी और जेवरात ले उड़े। जब उषा कदम घर वापस आईं तो ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, उषा कदम अपने दो बेटों दीपक और आशीष के साथ रहती हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह नज़दीकी होस्टल गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने बताया कि चोर घर से करीब 10 लाख रुपए मूल्य के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान सुरक्षा कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। सूचना मिलने पर पलासिया टीआई सुरेंद्र रघुवंशी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस को कुछ संदिग्धों के फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8UX67Cj
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8UX67Cj
via IFTTT
Comments
Post a Comment