मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल:ग्वालियर में खरीदारी कर लौट रहे थे घर, 10 मिनट पहले ही बेटा बाइक से उतरा था
ग्वालियर में बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे एक दंपती की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम आरोन के बोमठ खो के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी पता लगा है कि दंपती का बेटा भी साथ में था, लेकिन हादसे से 10 मिनट पहले ही उसे उतारा था। वह पीछे अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। किस्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा निवासी चिरोंजी लाल पेशे से किसान है। रविवार को वह पत्नी गुड्डी देवी और बेटा रविन्द्र के साथ खरीदारी करने के लिए घाटीगांव आया था। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दंपती ने बेटे रविन्द्र को उसके दोस्त करण की बाइक पर बैठा दिया था। चिरोंजी लाल और उसकी पत्नी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि रविन्द्र व करण पीछे चल रहे थे। अभी वह बोमठ खो के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर UP 20 BU-2934 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती बाइक से उछले और सड़क पर आ गिरे। जिससे गुड्डी देवी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि चिरोंजी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को निगरानी में लेने के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है। किस्मत से बच गया बेटा, दस मिनट पहले ही बदली थी गाड़ी हादसे में मृतक व घायल दंपती का बेटा भी हादसे का शिकार हो सकता था, लेकिन घटना से कुछ देर पहले ही मृतका गुड्डी बाई ने बेटे को पीछे आ रहे उसके दोस्त करण के साथ बैठा दिया था। जिससे वह हादसे की चपेट में आने से बच गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भागा आरोपी हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन (ट्रैक्टर) छोड़कर फरार हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कामय कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lcinBtV
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lcinBtV
via IFTTT
Comments
Post a Comment