मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
खंडवा में देर रात किसान से डेढ़ लाख की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंकी, 4 महीने की मेहनत पर फिरा पानी
खंडवा में चार महीने की कड़ी मेहनत से उगाई फसल बेचकर लौट रहे एक किसान के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम कोहदड़ की रेलवे मोरी के पास बदमाशों ने किसान की आंखों में मिर्च डालकर उससे एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद किसान की आंखें अब तक नहीं खुल पा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोहदड़ निवासी किसान टंट्या पिता काशीराम बारेला सोमवार रात करीब 9.30 बजे खंडवा से अपनी मक्का की फसल बेचकर दो ट्राली मक्का के पैसे लेकर दोपहिया वाहन (क्रमांक MP12ML0825) से गांव लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे मोरी के पास तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और आंखों में मिर्च डालकर 90 हजार और 60 हजार रुपए, कुल एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद किसान दर्द से तड़पता रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना ग्रामवासियों को दी। गांव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और किसान को संभाला। इसके बाद बोरगांव चौकी को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित किसान से पूछताछ की। इधर, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को तीन से चार बदमाशों ने अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चार-पांच साल पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लंबे समय बाद इतनी बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने बताया कि आसपास के सभी गांवों में सूचना दे दी गई है। सुबह क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। घटनास्थल से जुड़े फोटोज देखिए...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LINEAtq
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LINEAtq
via IFTTT
Comments
Post a Comment