मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
वॉट्सएप चेक करने को कहा- खाते से 5 लाख गायब:ग्वालियर में रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, पुलिस कर रही जांच
ग्वालियर में एक रिटायर्ड शासकीय अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनसे केवल वॉट्सएप चेक करने को कहा और उनके खाते से 5 लाख रुपए गायब कर दिए। पीड़ित ने मंगलवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी रमेश सिंह के साथ हुई। रमेश सिंह ढाई साल पहले कोल इंडिया एनसीएल सिंगरौली से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे ग्वालियर स्थित अपने घर पर रह रहे थे और हाल ही में उन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़ी एक बड़ी रकम मिली थी, जो उनके बैंक खाते में जमा थी। 22 दिसंबर को आया था कॉल रमेश सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। पहली बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई, लेकिन दूसरी बार आने पर उन्होंने फोन रिसीव कर लिया। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उसने वॉट्सएप पर कुछ भेजा है, उसे चेक कर लें। रमेश सिंह को शक हुआ और उन्होंने इसे फ्रॉड कॉल समझा, लेकिन इसी दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी और बैंक से 5 लाख रुपए कटने का मैसेज आ गया। खाता होल्ड होने से बच गए 2 लाख रुपए खाते से अचानक रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वे घबरा गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए रमेश सिंह तुरंत बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक को पूरी जानकारी दी। समय रहते उनके बैंक खाते को फ्रीज करा दिया गया। इस दौरान साइबर ठगों ने खाते से दो लाख रुपए और ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन अकाउंट होल्ड हो जाने के कारण यह रकम सुरक्षित बच गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की शिकायत घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही, साइबर सेल में भी एक शिकायती आवेदन दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है, जिसकी साइबर पुलिस जांच कर रही है। मामले को लेकर सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tKH7JBN
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tKH7JBN
via IFTTT
Comments
Post a Comment