मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
देवास में होमगार्ड सैनिक ने नशे में किया हंगामा:बोला- मुख्यमंत्री मेरा मामा, चाहे नौकरी आज जाए या कल…कोई कुछ नहीं कर सकता
देवास जिले के टोंकखुर्द थाने में मंगलवार को पदस्थ होमगार्ड सैनिक रामप्रसाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सैनिक शराब के नशे में देर रात एक ढाबे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देते हुए दिखाई दे रहा है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। वीडियो में सैनिक खुद को कानून से ऊपर बताते हुए कह रहा है, “मेरे नाम से पूरी देवास कांपती है… चाहे नौकरी आज जाए या कल… कोई कुछ नहीं कर सकता!” नशे में धुत सैनिक ने खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाणजा बताते हुए उन्हें "मामा" कहकर संबोधित किया। होमगार्ड ने कहा- मुख्यमंत्री मेरा मामा है सैनिक ने धमकी भरे लहजे में कहा, “मुख्यमंत्री मेरा मामा है… पंवासा का रहने वाला हूं… जो कर सकता है कर ले!” वीडियो में वह टोंककला के गौतम सिंह राजपूत को मौके पर बुलाने की धमकी भी दे रहा था। बताया जा रहा है कि ढाबे पर मौजूद एक अन्य युवक से भी उसकी बहस हुई थी। इस घटना के बाद ढाबा संचालक और मौके पर मौजूद युवक ने सैनिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस तरह नशे में वर्दी के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है और मामले में सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JOH2iQG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JOH2iQG
via IFTTT
Comments
Post a Comment