मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर के राऊ में ज्वेलरी शॉप में चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर; लाखों के जेवर ले गए; वारदात सीसीटीवी में कैद
इंदौर के राऊ इलाके में सोमवार को एक ज्वेलर्स की दुकान के ताले टूटे मिले। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश चोरी करते दिखे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। राऊ पुलिस के अनुसार, यह घटना सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स की है, जहां देवेंद्र सोनी दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार करीब एक बजे उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी निधि सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TIFkGPU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TIFkGPU
via IFTTT
Comments
Post a Comment