मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कटनी में 25 वर्षीय नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरिया की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कटरिया निवासी सलमा खान (25), पति ताहिर खान ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शिवम चौधरी ने सलमा के फेसबुक स्टेटस को लेकर सुबह से ही आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां करना शुरू कर दिया था। घर आकर अभद्रता और अश्लील भाषा का प्रयोग परिजन ने पुलिस को बताया कि विवाद सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। आरोप है कि शिवम और उसके परिवार के सदस्यों ने सलमा के घर पहुंचकर उसके साथ जमकर अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान अश्लील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। परिजन का कहना है कि इसी सार्वजनिक अपमान और लोक-लाज के कारण सलमा गहरे सदमे में चली गई और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया सलमा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें एक दो साल की बेटी और महज छह महीने का बेटा शामिल है। मां की अचानक मौत के बाद मासूम बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शोकाकुल परिजन ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलने पर ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FRAGjLs
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FRAGjLs
via IFTTT
Comments
Post a Comment