मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
उज्जैन में लॉन्च हुआ राहु-केतु का गाना:CM ने फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं; पुलकित सम्राट, वरुण और राजा कुमारी ने किए महाकाल दर्शन
उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार को फिल्म ‘राहु केतु’ का प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजा कुमारी का गाया एक गीत भी लॉन्च् हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कलाकारों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि उज्जैन की धरा पर कई कार्यक्रम तो हमने देखें लेकिन यहां फिल्म डेस्टिनेशन बन रहा है यह अच्छी बात है। उम्मीद करेंगे कला, साहित्य सब क्षेत्रों में उज्जैन और प्रदेश प्रगति करे। स्टार कास्ट ने किए महाकाल के दर्शन इससे पहले राहु-केतु फिल्म की स्टार कास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और राजा कुमारी महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेता वरुण शर्मा ने बताया कि महाकाल की नगरी में आकर सांग को लाॅन्च करने का सौभाग्य मिला है। पूरी टीम ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए, अनुभव ऐसा रहा कि बता नहीं सकते हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GTUrDya
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GTUrDya
via IFTTT
Comments
Post a Comment