मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
DHL इन्फ्राबुल के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक:बंधक प्लाट बेचने का मामला; हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक कार्रवाई न करने के दिए निर्देश
हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने DHL इन्फ्राबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। ईओडब्ल्यू ने बंधक प्लाट बेचने के मामले में केस दर्ज किया था। शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया था। मामले में तीन आरोपी डायरेक्टर संतोष सिंह, संजीव जायसवाल और अनिरुद्ध देव है। अनिरुद्ध देव की ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल और जयेश गुरनानी ने पैरवी की। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा कि कंपनी के डायरेक्टर में एक अधिवक्ता है जो प्रोफेशनल डायरेक्टर थे। कंपनी में लॉ के अनुसार प्रोफेशनल डायरेक्टर दैनिक प्रबंधन में शामिल नहीं होंगे। न ही इसके लिए जिम्मेदर होंगे। ऐसे में अगली सुनवाई तक दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाती है। बंधक संपत्ति को गलत तरीके से विक्रय करने का मामला आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में पंजीबद्ध शिकायत क्रमांक 266/2025 के सत्यापन पर यह कार्रवाई हुई है। जिसमें DHL इन्फ्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों संतोष कुमार सिंह, संजीव और अनिरुद्ध के खिलाफ बंधक संपत्ति को गलत तरीके से विक्रय करने का मामला पाया गया था। इस पर EOW मुख्यालय भोपाल द्वारा अपराध धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। ईओडब्ल्यू एसपी रामेशवर यादव द्वारा मामले की गहन जांच कराई जा रही है। इतने प्लाट बेचे गए ईओडब्ल्यू केस में यह था कि आरोपी कंपनी DHL इन्फ्राबुल्स इंटरनेशनल प्रालि के संचालक मंडल ने आईकॉनस लैंडमार्क-01 और आईकॉनस लैंडमार्क-02 के 249 भूखंड बंधक रखे थे। ये भूखंड कॉलोनी सेल इंदौर में विकास के बदले रखे थे। शासन में बंधक रखे गए भूखंडों का स्वामित्व कॉलोनी सेल/शासन का है। कंपनी द्वारा बंधक भूखंड को मुक्त नहीं किया था। आरोपियों ने शासन के स्वामित्व के 15 बंधक भूखंड बेचे। ये भूखंड बिना अपर कलेक्टर, कॉलोनी सेल से प्रमाण पत्र प्राप्त किए बेचे गए। विक्रय अन्य पक्षकारों को रजिस्टर्ड किया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yL9EKUl
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yL9EKUl
via IFTTT
Comments
Post a Comment