मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक को जीआरपी आरक्षक ने पीटा-VIDEO:AC कोच के यात्री ने बनाया वीडियो, वायरल होने के बाद आरक्षक निलंबित
उज्जैन के पास नागदा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ। दिव्यांग युवक को पीटने वाला कोई आम आदमी नहीं जीआरपी नागदा के आरक्षक था। घटना का वीडियो एसी कोच में बैठे एक यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद जीआरपी एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नागदा के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक दिव्यांग अपने बेग के साथ सोया हुआ था। इस दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक मानसिंह ने दिव्यांग को प्लेटफार्म पर जमकर पीटा। घटना का वीडियो एसी कोच के यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया। जीआरपी के आरक्षक के अनुसार दिव्यांग शराब पीकर अपशब्द बोल रहा था। वायरल वीडियो में आरक्षक मानसिंह दिव्यांग युवक के साथ पहले थप्पड़ मारते हुए और फिर उसके लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान दिव्यांग रोता हुआ स्टेशन से जाता हुआ भी दिख रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक मानसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता जीआरपी एसपी ने निलंबन पत्र जारी किया वो भी वायरल हुआ जिसमें लिखा है कि डयूटी के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट की जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के उक्त कृत्य के कारण रेल पुलिस की छवि जनमानस एवं यात्रियों में विपरीत प्रचारित हुई है। कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित है। मानसिंह, चौकी जीआरपी नागदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OMPxE7L
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OMPxE7L
via IFTTT
Comments
Post a Comment