मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
छतरपुर में ‘ऑपरेशन विश्वास’ से 211 गुम मोबाइल बरामद:एसपी अगम जैन ने मालिकों को लौटाए; CEIR ट्रैकिंग से मिली सफलता
छतरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत 211 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत पिछले एक महीने में 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक कुल 211 मोबाइल फोन ट्रैक किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी अगम जैन ने स्वयं मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने संतोष व्यक्त किया। कई धारकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत पुलिस की तकनीकी सेल सीईआईआर पोर्टल और अन्य माध्यमों का उपयोग कर मोबाइल ट्रैकिंग करती है। इस अभियान का उद्देश्य गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाना और अपराधियों पर लगाम लगाना है। एसपी अगम जैन ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से तकनीकी सहायता से फोन को ट्रैक करना आसान हो जाता है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0zx9HDU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0zx9HDU
via IFTTT
Comments
Post a Comment