मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
झाबुआ में बाइक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत:मौके से भाग रहे तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
झाबुआ जिले के थांदला रोड और नौगांव के बीच माता फलिया इलाके में रविवार शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। झाबुआ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने अपने आगे चल रहे मोपेड सवार सकरा पचाया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि सकरा पचाया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बाइक सवारों को पकड़ा हादसे के बाद बाइक सवार युवकों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम माता फलिया पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए थांदला अस्पताल भेज दिया है, जो सोमवार सुबह किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई शुरू पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में घायल हुए लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस अब प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lb9QRxn
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lb9QRxn
via IFTTT
Comments
Post a Comment