मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सिंधिया ने एक घंटे में खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाया:अशोकनगर में युवाओं की शिकायत पर त्वरित एक्शन; बल्ला थाम शॉट भी लगाए
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले के डुंगासरा गांव में एक खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। युवाओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद एक घंटे के भीतर ही मैदान को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। जिले के चार दिवसीय दौरे पर आए सिंधिया मंगलवार को नईसराय क्षेत्र में थे। इसी दौरान डुंगासरा गांव के खिलाड़ियों ने उन्हें रोककर खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण की शिकायत की। युवाओं ने नारेबाजी भी की। मंत्री सिंधिया ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया और कलेक्टर-एसपी को मैदान से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर-एसपी ने बिना किसी देरी के अमले को अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर भेजा। कुछ ही देर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई। लगभग एक घंटे के भीतर मैदान से अतिक्रमण हटा दिया गया और उस स्थान पर चूना डाल दिया गया। खुद बल्ला थाम चौके-छक्के जड़े इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद मैदान में पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में बल्ला थामकर छक्के-चौके लगाए और युवकों को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सिंधिया कुछ अन्य विकास कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। उन्होंने बैधाई डुंगासरा में 2.09 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 33/11 के.वी. उपकेंद्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने खिरिया देवत (भर्रौली) में 2.83 करोड़ रुपए की लागत से बने 33/11 के.वी. उपकेंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही, ग्राम पंचायत भर्रौली में 37.50 लाख रुपए की राशि से निर्मित अटल सुशासन भवन (पंचायत भवन) भर्रौली का भी लोकार्पण किया गया। ईसागढ़ में नए तहसील कार्यालय का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा विधायक निधि से प्रदत्त 26 टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर पंचायतों के लिए रवाना किया। उन्होंने तहसील ईसागढ़ मुख्यालय पर 7.95 करोड़ रुपए की लागत से बने नवीन तहसील कार्यालय भवन ईसागढ़ का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि नवनिर्मित भवन से आमजन को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सुगम लाभ मिलेगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NUmGH4Y
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NUmGH4Y
via IFTTT
Comments
Post a Comment