मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर के धार रोड पर नगर निगम के मेयर के पाइंट पर सड़कों पर लगने वाली सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को हटाने के लिए नगर निगम की रिमूवल गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर सड़कों पर ठेला लगाने वालों ने नगर निगम की गैंग से विवाद किया और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस मामले में नगर निगम की टीम छत्रीपुरा थाने पहुंची। यहां हमला करने वाले को लेकर लिखित में आवेदन दिया है। छत्रीपुरा थाने पर नगर की गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर निगम की टीम से जितेन्द्र सोलंकी तरफ से जाकिर पुत्र शाकिर निवासी धार रोड़ पर हमला करने का मामले में शिकायत की गई है। जितेन्द्र ने अपने आवेदन में बताया कि रिमूवल अफसरों के कहने पर वह अतिक्रमण की कारवाई को लेकर पहुंची थे। इस दौरान जाकिर ने टीम के साथ धक्कामुक्की की और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस दौरान नगर निगम की कारवाई को रोकने का भी प्रयास किया। इस मामले में अफसरों ने आवेदन लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। मेयर के पिता के अस्पताल के आसपास जाम मेयर पुष्पमित्र भार्गव के पिता जीएनटी मार्ग पर खुद का अस्पताल संचालित करते हैं। यहां लगने वाले सब्जी के ठेला के चलते सड़क के दोनों तरफ ट्रेफिक होने से जाम की स्थिति बनती है। सूत्रों के मुताबिक मेयर की तरफ से ही अफसरों को वहां से ठेले और फुटपाथ की दुकाने हटाने के लिए पाइंट दिया गया था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YCWez1N
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YCWez1N
via IFTTT
Comments
Post a Comment