मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मप्र में सीमा संबंधी विवादों का हल करने के लिए नक्शा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए मप्र के 27 जिलों में जीआईएस (जियोग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम) एक्सपर्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया मप्र इलेक्ट्रानिक डवलपमेंट कार्पोरेशन ने शुरू कर दी है। लेकिन अब यही एक्सपर्ट न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा सुधार, विकास कार्य के लिए काम करेंगे, बल्कि सिंहस्थ में भी इनकी मदद से काम होगा। इसके लिए उज्जैन में तीन जीआईएस एक्सपर्ट नियुक्त कर दिए गए हैं, जिन्होंने कलेक्टर निगरानी में अपना काम शुरू कर दिया है। इस साल यह तीनों मिलकर उज्जैन के कोने–कोने का नक्शा और प्लान बनाने का काम करेंगे। इसी प्लान पर विकास कार्य शुरू होंगे। इनके साथ मप्र की सभी नगर निगम पालिका में एक–एक जीआईएस एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाएगी। एमपीईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जीआईएस की मदद से सभी सड़कें, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन, डिजिटल नेटवर्क, उद्योग, आदि को एक ही डिजिटल मैप पर एक साथ दिखाने पर काम हो रहा है। इसे भारत सरकार के पीएम गति शक्ति पोर्टल के साथ साझा किया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/V5SGIQt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/V5SGIQt
via IFTTT
Comments
Post a Comment