मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर 4 महीने तक रेप किया:डॉक्टर ने इंजेक्शन देकर खींचे अश्लील फोटो; भीड़ ने आरोपी का घर जलाया, दुकान तोड़ी
महू के पातालपानी में हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर चार महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी डॉ. सईद खान ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप किया, इसकी तस्वीरें भी खींच लीं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। रविवार को भी उसने युवती को पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया। इसकी खबर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई। वे भी रिसॉर्ट पहुंच गए। यहां एक कमरे से आरोपी को युवती के साथ पकड़ लिया। उसको जमकर पीटा। फिर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब चार महीने पहले गुजरखेड़ा में डॉ. सईद खान के क्लिनिक पर इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी के घर में लगाई आग, दुकान में तोड़फोड़ की देर शाम युवती के परिजन, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण आरोपी के आम्बाचंदन स्थित आरोपी डॉ. सईद खान के घर पहुंचे। यहां तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी। इसके बाद वे आरोपी के गुजरखेड़ा स्थित बंद क्लिनिक पर पहुंचे। यहां पथराव किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा। फिलहाल, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आरोपी हिरासत में, इलाके में पुलिस तैनात बड़गोंदा थाने के टीआई प्रकाश वास्कले ने कहा- पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। ये खबर भी पढ़ें… ग्रूमिंग लव जिहाद...रेप किया, बुर्के में भगाया, दोस्त को सौंपा उज्जैन में चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इंदौर के आजाद नगर इलाके से बरामद कर लिया है। लड़की एक नाबालिग लड़के के साथ मिली, और रेस्क्यू के वक्त भी वह बुर्का पहने हुए थी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में और आरोपियों के जुड़ने की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर…
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k8LDUfu
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k8LDUfu
via IFTTT
Comments
Post a Comment