मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन दोबारा शुरू:भदभदा के सेवनियां गौंड पहुंची टीम; सैर सपाटा-स्विमिंग पूल भी 50 मीटर के दायरे में
होली के बाद राजधानी में बड़ा तालाब के किनारे 50 मीटर क्षेत्र का सीमांकन करने की कार्रवाई सोमवार से फिर शुरू कर दी गई। टीटी नगर एसडीएम कार्यालय की टीम ने नगर निगम के साथ मिलकर यह अभियान भदभदा स्थित सेवनिया गौंड क्षेत्र से शुरू किया। मंगलवार को भी टीम सीमांकन करेगी। सीमांकन की शुरुआत जिस स्थान से की गई, वहां आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी के नाम दर्ज संपत्ति का एक हिस्सा भी एफटीएल (फुल टैंक लेवल) की सीमा में पाया गया है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पहले लोकायुक्त, आयकर विभाग और ईडी ने सौरभ शर्मा की संपत्तियों की जांच की थी, जिसके दौरान कई संपत्तियों को अटैच किया गया था। सीमांकन की देखिए तस्वीरें… सौरभ के सहयोगियों का आना-जाना था सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर तथा शरद जायसवाल का इस जमीन पर आना-जाना रहता था। उनकी निगरानी में यहां रो-हाउस निर्माण का कार्य भी चल रहा था, हालांकि इन मकानों की दूरी मुख्य क्षेत्र से कुछ दूर बताई जा रही है। इसी इलाके में जिला प्रशासन की टीम ने अन्य लोगों के करीब 10 अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगा दिए हैं। तहसीलदार कुणाल राउत ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 1 किमी में 10 अतिक्रमण मिले नगर निगम, पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में तहसीलदार कुणाल रावत समेत राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की टीम ने सीमांकन किया। 1 किमी तक सीमांकन हुआ। इस दौरान 10 अतिक्रमण सामने आए। इनमें से 9 अतिक्रमण लोगों ने किए थे। इनमें फेंसिंग, स्विमिंग पूल, टीन शेड बनाकर अतिक्रमण किया गया। वहीं, सैर सपाटा का निर्माण भी एफटीएन से 50 मीटर के दायरे में आना पाया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pGBUg7j
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pGBUg7j
via IFTTT
Comments
Post a Comment