मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
छिंदवाड़ा में बीमार बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत:घर में अकेले पलंग पर लेटे थे, अचानक लगी आग; 5 साल से बीमार थे
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की डूंगरिया पुलिस चौकी अंतर्गत खापा स्वामी गांव में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक बीमार बुजुर्ग की घर के भीतर पलंग पर लेटे-लेटे जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय मदन डहरिया के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वे पिछले करीब पांच वर्षों से बीमार थे और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण ज्यादातर समय पलंग पर ही रहते थे। अचानक लगी आग, मौके पर ही मौत सोमवार दोपहर घर के अंदर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय वे घर में अकेले थे, जिससे समय पर मदद नहीं मिल सकी। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही डूंगरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने तक काफी देर हो चुकी थी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h5H3TLy
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h5H3TLy
via IFTTT
Comments
Post a Comment