मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
थांदला के गांधी चौक से तीन साल की मासूम लापता:पिता के साथ बाजार आई, सीसीटीवी में संदिग्धों के साथ दिखी; पुलिस कर रही सर्चिंग
झाबुआ नगर के हृदय स्थल गांधी चौक बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के अचानक लापता हो गई। घटना के बाद वह एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला के साथ दिखाई दी। पुलिस मामले की बच्ची की तलाश कर रही है। पिता के साथ बाजार आई थी जानकारी के अनुसार, आरुति अपने पिता राजेश के साथ बाजार आई थी। राजेश एक दुकान पर सामान खरीदने के बाद मोबाइल के जरिए ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट (UPI) कर रहे थे। भुगतान की प्रक्रिया के दौरान महज कुछ सेकंड के लिए उनका ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर गया और इसी का फायदा उठाकर मासूम बच्ची वहां से ओझल हो गई। पिता ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। प्रारंभिक फुटेज में आरुति एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला के साथ दिखाई दे रही है। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर अपहरण की आशंका के तहत जांच कर रही है। पुलिस ने जारी किया सर्च अलर्ट थाना प्रभारी अशोक कनेश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों या बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m8kQYa0
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m8kQYa0
via IFTTT
Comments
Post a Comment