मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा में गैस किल्लत पर दिव्यांग लोक कलाकार का गीत:ढोलक की थाप पर गैस संकट की पीड़ा, गाया- “सुना हो नरेंद्र दे दा, सस्ता सिलेंडर दे दा”
रीवा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और लंबी लाइनों के बीच बनाया गया एक बघेली गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिव्यांग लोक कलाकार रघुवीर शरण श्रीवास्तव ने गैस संकट को लेकर यह गीत गाया है, जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। गीत के माध्यम से कलाकार ने सरकार से सस्ता गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की अपील की है। बघेली भाषा में गाए गए गीत के बोल हैं— “सुना हो नरेंद्र दे दा, सस्ता सिलेंडर दे दा, रसोई के अंदर दे दा…” ढोलक की थाप ने बढ़ाई लोक रंगत गीत में ढोलक की थाप हरिशरण श्रीवास्तव ने दी है, जिससे यह गीत लोक शैली में और अधिक प्रभावी बन गया है। खास बात यह है कि दोनों कलाकार दिव्यांग हैं और दोनों आंखों से देख नहीं सकते, इसके बावजूद अपनी कला के माध्यम से समाज की समस्याओं को आवाज दे रहे हैं। रीवा में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर बनाया गया यह बघेली गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे साझा कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zdNWre8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zdNWre8
via IFTTT
Comments
Post a Comment