मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मैहर में मुकुंदपुर सफारी में रेप्टाइल हाउस का उद्घाटन:किंग कोबरा, रसल वाइपर दिखेंगे; डिप्टी सीएम बोले- जिराफ-जेब्रा लाने की तैयारी
मैहर में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में अब पर्यटकों को बाघों के साथ-साथ रेंगने वाले खतरनाक और दुर्लभ जीव भी देखने को मिलेंगे। शनिवार को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने यहां नवनिर्मित रेप्टाइल हाउस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि मुकुंदपुर सफारी को अब 'मिनी' से 'मीडियम' दर्जे का बनाया जाएगा। रेप्टाइल हाउस शुरू होने से यहां अब सांपों की कुल 12 प्रजातियां हो गई हैं। पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण किंग कोबरा होगा। इसके अलावा रसल वाइपर, अजगर, कॉमन क्रैत और धामन जैसे सांपों के साथ-साथ घड़ियाल और मगरमच्छ भी यहां देखने को मिलेंगे। वन विभाग का मानना है कि इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि सांपों के संरक्षण पर रिसर्च करने में भी मदद मिलेगी। जिराफ और जेब्रा के लिए बनेगी 'साउथ अफ्रीका सफारी' डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर के विकास का बड़ा मास्टर प्लान साझा किया। अब सफारी का इलाका 100 हेक्टेयर से बढ़ाकर 200 हेक्टेयर किया जाएगा। इसमें से 50 हेक्टेयर में खास तौर पर 'साउथ अफ्रीका सफारी' बनाई जाएगी, जहां लोग जिराफ और जेब्रा देख सकेंगे। साथ ही एक बड़े हिस्से में हिरण और सांभर खुले में घूमेंगे, जिनके बीच से पर्यटक अपनी गाड़ियां लेकर गुजर सकेंगे। दुनिया भर से पहुंच रहे हैं सैलानी राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि मुकुंदपुर की पहचान अब विदेशों तक पहुंच गई है। हर साल यहां करीब 4 लाख लोग आ रहे हैं, और उम्मीद है कि आने वाले समय में यह संख्या 7 लाख तक पहुंच जाएगी। यहां अब तक 40 बाड़े तैयार हो चुके हैं। इस मौके पर सतना सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह सहित कई बड़े अधिकारी और नेता मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YsE89Au
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YsE89Au
via IFTTT
Comments
Post a Comment